PTV BHARAT 28 JANUARY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह लोगों का निधन हो गया है। उनका प्लेन अचानक क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग करते हुए ही प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के दौरान अजित पवार भी विमान में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, ये हादसा महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह 8:45 बजे हुआ है। प्लेन में 5 लोगों के सवार होने की सूचना है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, डिप्टी CM समेत पांच लोगों का निधन
