दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत 8 राज्यों में चार दिन तक बारिश का अलर्ट

PTV BHARAT 31 JANUARY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोहरे और ठंड के बीच आज से बारिश की एंट्री होने वाली है। एक के बाद एक, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान मध्यम से तेज बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम अलग-अलग जगहों छिटपुट बहारिश होने की संभावना है। इसके बाद, तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 05-07 फरवरी के बीच एक्टिव होगा, जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी भारत बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर भारत के करीब 8 राज्यों में कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश की संभावना है। 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। अगर बात करें दिल्ली के मौसम की तो यहां अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 31 जनवरी की शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके कारण ठंड का असर एक बार फिर बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज कोहरा देखने को मिल सकता है। कल यानी 1 फरवरी से उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। बारिश का सिलसिला यहां दो से तीन दिनों तक जारी रह सकता है। जिसके कारण ठंड बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *