PTV BHARAT 03 FEBRUARY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आत्मविश्वास वह शक्ति है जो सब कुछ संभव बनाती है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगी। पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने एक्स पोस्ट में ये बात लिखी है। पीएम मोदी का ये पोस्ट तब आया है जब कुछ घंटों पहले ही अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है। इसके तहत अमेरिका भारतीय सामानों पर पारस्परिक टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकों की यही शक्ति विकसित भारत के सपने को साकार करने में बहुत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक भी शेयर किया है जिसका अर्थ था कि धन नेक कामों से कमाया जाता है।
पीएम मोदी ने आत्मविश्वास को विकसित भारत की शक्ति बताया
