कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में घुसकर स्पीकर को गालियां दीं- किरेन रिजिजू

PTV BHARAT 11 FEBRUARY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की खबरों के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद लोकसभा स्पीकर के चेंबर में घुस गए और उन्हें गाली दी।उन्होंने कहा, “कम से कम 20-25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उनके साथ गाली-गलौच की, मैं भी उस समय वहीं मौजूद था। स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस नेता भी उस समय वहीं मौजूद थे, और वे उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे।”रिजिजू ने कहा, “जैसा कि मैंने कहा, स्पीकर बहुत दुखी हैं। मैंने स्पीकर से बात भी की है। वे (कांग्रेस MP) स्पीकर के चैंबर में गए और उन्हें गालियां दीं, बुरी बातें कहीं। फिर स्पीकर ने एक रूलिंग दी, जिसका पालन नहीं हुआ और फिर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें बोलने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है। वह अपनी मर्जी से बोलेंगे, बिना किसी नियम के। जब तक चेयर से परमिशन नहीं मिलती, सदस्य सदन में नहीं बोल सकते। यहां तक कि प्रधानमंत्री भी चेयर की परमिशन से ही बोलेंगे। हर कोई परमिशन लेकर ही बोलता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *