PTV BHARAT 14 FEBRUARY 2026 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर बलिदान हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। PM मोदी ने जवानों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 के पुलवामा हमले में बलिदान हुए CRPF जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनकी बहादुरी, समर्पण और देश के प्रति सेवा को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों को शत-शत नमन। इससे पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी बहादुर CRPF जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। वाइस प्रेसिडेंट ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह हमेशा के लिए भारतीय इतिहास में दर्ज हो गया है और सदियों तक देश को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने लिखा, “मैं पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान देने वाले बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा देश की याद में रहेगा और हमें एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रेरणा देता रहेगा।”
PM मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर बलिदान हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी
