PTV BHARAT 21 FEBRUARY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भारत दैरे पर हैं। नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक में दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील के रिश्तों को प्रेसिडेंट लूला के दूर की सोच और प्रेरणा देने वाली लीडरशिप से लंबे समय से फायदा हुआ है। ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हम अगले 5 सालों में भारत-ब्राजील ट्रेड को USD 20 बिलियन से ज्यादा ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भारत और ब्राजील के बीच कई समझौतों पर लगी मुहर
