दिल्ली पुलिस पर शिमला में किडनैपिंग का केस

PTV BHARAT 26 FEBRUARY 2026 नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल रहे आरोपितों को पकड़ने शिमला गई दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम को शिमला पुलिस के विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस पर किडनैपिंग का केस तक दर्ज कर लिया गया।

आरोप है कि शिमला पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस टीम को करीब 20 घंटे तक रोके रखा, जिससे दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी।हालांकि शिमला पुलिस के विरोध के बावजूद गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं अरबाज खान, सौरभ सिंह और सिद्धार्थ अवधूत को लेकर दिल्ली ले लिए निकाल सकी। दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचने के बाद तीनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।इसी दौरान शिमला पुलिस ने टीम को शोगी बैरियर क्षेत्र में रोक लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह शुरू हुआ विवाद गुरुवार तड़के तक चलता रहा और मौके पर काफी देर तक तीखी बहस व झड़प जैसी स्थिति बनी रही। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का आरोप है कि कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई थी, इसके बावजूद स्थानीय पुलिस ने उनके वाहनों को रोककर कार्रवाई में बाधा डाली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिमला पुलिस ने न केवल टीम को आगे बढ़ने से रोका बल्कि कई कानूनी धाराओं का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली पुलिस के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *