पाकिस्तान-अफगानिस्तान में ‘खुली जंग’

PTV BHARAT 26 FEBRUARY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। पाकिस्तानी वायुसेना ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के काबुल और कंधार में हवाई हमला किया। इस हमले के बाद अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान पर पलटवार किया है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच जारी तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने इस सैन्य अभियान को ऑपरेशन ‘गजब लिल-हक’ नाम देते हुए खुली जंग का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान का दावा है कि कि उसके हमले में 130 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए हैं। वहीं, तालिबान का दावा है कि उसके हमले में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *