PTV BHARAT 07 MARCH 2026 मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कान्हा की नगरी में आए तो आध्यात्मिक रूप में रमे रहे। यहां उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में कई विकास योजनाओं पर मुहर लगाई। मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किए, फिर यहां श्रद्धालुओं से कहा कि कृष्ण कन्हैया की कृपा हुई तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की तरह आगे का कार्यक्रम भी होगा। उनका इशारा साफ श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के बीच चल रहे विवाद को लेकर था। योगी ने इतना कहा और श्रद्धालुओं के जयकारे गूंजने लगे। वृंदावन के गीता शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में सीएम योगी ने परिषद की बैठक में कई विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने यातायात व्यवस्था भी बेहतर करने को कहा। करीब एक घंटे बैठक करने के बाद सीएम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां ठाकुर केशवदेव, योगमाया, गर्भगृह में दर्शन के बाद भागवत भवन में दर्शन किए।
अयोध्या की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर काम का संकेत
