PTV BHARAT 10 MARCH 2026 एजेंसी नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां ईरान को चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरनेवाले तेल टैंकरों की आवाजाही बाधित हुई तो अमेरिका 20 गुना ताकत से ईरान पर हमले करेगा।वहीं, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी हमले जारी रहे तो क्षेत्र से एक बूंद तेल भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। दुनिया में बढ़ते तेल संकट के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की।बता दें कि पुतिन ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि यदि पश्चिम एशिया में संघर्ष लंबा खिंचता है तो वैश्विक ऊर्जा संकट और गहरा सकता है, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र से तेल और गैस आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा था कि रूस ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए सहयोग करने को तैयार है।
आज रात 20 गुना ज्यादा हमला करेंगे-ट्रंप
