रायपुर प्रेस क्लब की अनूठी पहल: पत्रकार साथियों की सेहत के लिए कल से शुरू होगी ‘जुंबा ट्रेनिंग’रायपुर

PTV BHARAT 14 MARCH 2026 रायपुर – रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों को तनावमुक्त और फिट रखने के उद्देश्य से क्लब द्वारा एक विशेष जुंबा टीम का गठन किया गया है। यह टीम क्लब के सदस्यों के लिए नियमित जुंबा अभ्यास इस विशेष जुंबा टीम में संतोष कुमार साहू, अनीता कन्नौजिया और यास्मीन बांधे को शामिल किया गया है, जो अपनी विशेषज्ञता से पत्रकारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ 15 मार्च, रविवार सुबह 6:00 बजे से किया जाएगा।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति:

शुभारंभ अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब की पूरी कार्यकारिणी मौजूद रहेगी, जिनमें मुख्य रूप से:

 * अध्यक्ष: मोहन तिवारी

 * महासचिव: गौरव शर्मा ‘भारतीय’

 * उपाध्यक्ष: दिलीप साहू

 * कोषाध्यक्ष: दिनेश यदु

 * संयुक्त सचिव: निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े

प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी एवं महासचिव गौरव शर्मा ने बताया कि पत्रकारिता की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक है। जुंबा न केवल शरीर को सक्रिय रखता है बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से इस सत्र का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *