छत्तीसगढ़ ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज 12 अप्रैल को आयोजित करेगा ब्राह्मण युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन

PTV BHARAT 14 MARCH 2026 रायपुर छत्तीसगढ़ ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज आगामी 12 अप्रैल दिन रविवार को महामाया मंदिर सत्संग भवन पुरानी बस्ती में ब्राह्मण युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है।इस संगठन द्वारा परिचय सम्मेलन 2016 के पश्चात इस वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस बार के सम्मेलन में ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण युवक-युवतियों के अलावा अन्य ब्राह्मणों के रिश्ते भी आमंत्रित कर तय किए जाएंगे।छत्तीसगढ़ ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज के प्रांतीय अध्यक् राकेश भट्ट ने कार्यक्रम का संयोजक प्रदेश संगठन महामंत्री नितिन शर्मा को नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्होने सभी प्रांतीय कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को 2016 की भांति इस वर्ष के कार्यक्रम को भी सक्रिय हो कर भव्य रूप से सफल बनाने का आव्हान किया है।उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के लिए कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से सुरेश मिश्रा, उत्कल ब्राह्मण समाज से श्रीमती निवेदिता मिश्रा, मैथिल ब्राह्मण समाज से विजय झा, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण केन्द्रीय रामिति से विनय तिवारी आदि की कार्यक्रम में सम्मलित होने की सहमति हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *