PTV BHARAT 26 MARCH 2026 एजेंसी नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान के इस्फहान शहर के आसपास बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। युद्ध अब 27वें दिन में दाखिल हो चुका है। इस हमले में ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने कहा इस जंग की शुरुआत के बाद अब तक उसने ईरान के 10 हजार ठिकानों पर बम बरसाए हैं। इसके अलावा अमेरिका सेना ने दावा किया है कि ईरान के 92 फीसदी जहाज तबाह कर दिए गए हैं स्थानीय लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार यानी 26 मार्च 2026 की सुबह इस्फहान इलाके में भारी धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। इस्फहान में ईरान का एक बड़ा एयर बेस है और कुछ अन्य सैन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं।
अमेरिका का दावा ईरान के 10 हजार ठिकानों पर हमला
