PTV BHARAT 29 MARCH 2026 एजेंसी नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध रोकने के लिए कूटनीति प्रयास तेजी से जारी है। इसी कड़ी में रविवार को तुर्की, सऊदी अरब, मिस्र और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की दो-दिवसीय बैठक इस्लामाबाद में शुरू हुई। अधिकारी इसे अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत शुरू करने की दिशा में अब तक का सबसे सफल प्रयास बता रहे हैं।पाकिस्तान में बैठक से कुछ घंटे पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ 90 मिनट तक फोन पर बातचीत की। पिछले पांच दिनों में ईरानी नेता के साथ यह उनकी दूसरी बातचीत थी। अधिकारियों के अनुसार, इस बातचीत का मुख्य जोर तनाव कम करने और दोनों पक्षों के बीच विश्वास को फिर से मजबूत करने पर है।
धमाकों से दहला ईरान
