PTV BHARAT 30 MARCH 2026 छत्तीसगढ़ – रायपुर- अखिल भारतीय परपरागंत वन औषधि प्रशिक्षित वैद्य महासंघ के तत्वाधान में दो दिवसीय अंर्तराष्ट्रिय वैद्य महाकुंभ (संगोष्ठी) का आयोजन बैस भवन, सुंदर नगर, रायपुर (छ.ग.) में दिनांक 03 एवं 04 अप्रैल, 2026 को होगा। उक्त आयोजन में देश के सभी राज्यों से वैद्य एवं शोधकर्तागण पारंपरिक चिकित्सा एवं इथनो मेडिसिन पर वृहद चर्चा एवं संगोष्ठी करेंगे। पर्यावरण सरंक्षण एवं औषधि पादपो द्वारा सुलभचिकित्सा पर गोष्ठी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। औषधि पादपो द्वारा व्यसनमुक्ति पर विशेष संगोष्ठी रखी गई है। देश के विभिन्न भागों से पादप विशेषज्ञ एवं वैद्यगण भाग लेगें एवं उनके द्वारा पारपंरिक चिकित्सा प्रदान करेंगे।
अंर्तराष्ट्रिय वैद्य महाकुंभ (संगोष्ठी) का होगा आयोजन
