PTV BHARAT 12 APRIL 2026 एजेंसी नईदिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई लंबी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई और तेज करेगा।यह बातचीत करीब 20 घंटे तक चली और इसे 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद दोनों देशों के बीच सबसे अहम बैठक माना जा रहा था। हालांकि कई मुद्दों पर सहमति बनने के बावजूद सबसे बड़ा विवाद ईरान का परमाणु कार्यक्रम सुलझ नहीं सका। ट्रंप ने साफ कहा कि ईरान अपनी परमाणु महत्वाकांक्षा छोड़ने को तैयार नहीं है और यही बातचीत टूटने की सबसे बड़ी वजह बनी।
ईरान में अब सब खत्म कर देंगे – ट्रंप
