PTV BHARAT 16 APRIL 2026 एजेंसी नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी शांति प्रयासों को थोड़ा और बल मिला है, क्योंकि इजरायली मीडिया ने सेना के हवाले से जानकारी दी कि गुरुवार से दक्षिणी लेबनान में संघर्ष विराम लागू हो गया है।यह युद्ध विराम 10 दिनों के लिए लागू है। हालांकि, हिजबुल्ला की तरफ से ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।इससे पहले संघर्ष विराम के मुद्दे पर लेबनान के राष्ट्रपति जोसफ औन ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से सीधी बात करने के इनकार कर दिया था। दोनों देशों के बीच 34 साल बात सीधी वार्ता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट जारी की थी। बाद में औन ने ट्रंप से भी बात की। वहीं, पाकिस्तान और ईरान ने भी कहा है कि अमेरिका से शांति वार्ता से पहले लेबनान में शांति जरूरी है। उधर, अमेरिका-ईरान के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, परमाणु संवर्धन पर अब भी पेच फंसा हुआ है। तेहरान पहुंचे पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने गुरुवार को वरिष्ठ ईरानी नेताओं से मुलाकात की। व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान से वार्ता की तारीख तय नहीं हुई है।
इजरायल-लेबनान के बीच 10 दिनों का युद्धविराम
