केरलम पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 13 की मौत

PTV BHARAT 21 APRIL 2026 एजेंसी – नई दिल्ली। केरलम के त्रिशूर जिले में वडक्कनचेरी नगर पालिका के तहत मुंडाथिकोड गांव में पटाखा गोदाम में आग लग गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं।केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के मुताबिक, घटनास्थल से 13 लोगों को बचाया गया है। घायलों में से पांच लोगों का क्रिटिकल केयर में इलाज चल रहा है। दो घायलों को वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि 17 अन्य को मामूली चोटें आई हैं।केरलम में यह घटना मेडिकल कॉलेज पुलिस सीमा के अधिकार क्षेत्र में थलप्पिल्ली तालुक के मुंडाथिकोड गांव में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ये आंकड़े शुरुआती हैं और जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, इनमें बदलाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *