PTV BHARAT 22 APRIL 2026 एजेंसी नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान से अपील की है कि वह उन आठ महिलाओं को रिहा करे, जिन्हें फांसी देने की तैयारी बताई जा रही है। ट्रंप ने यह अपील सार्वजनिक रूप से की है ताकि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का माहौल बेहतर हो सके। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ईरान के नेताओं से वह इन महिलाओं को छोड़ने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया जाता है तो यह आने वाली बातचीत के लिए एक अच्छी शुरुआत होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘कृपया इन महिलाओं को कोई नुकसान न पहुंचाएं।’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से आठ महिलाओं को रिहा करने की अपील की
