PTV BHARAT 28 APRIL 2026 नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी अमरावती जैसा मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल के युवक शाहिद समीर सनादी पर युवतियों के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।शाहिद कोल्हापुर की हातकणंगले तालुका का रहने वाला है और फार्मेसी का छात्र है। उनसे कई युवतियों का यौन शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाए और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया। शाहिद ने जब अपने एक करीबी दोस्त को इसके बारे में बताया, तो उसने मामले का खुलासा कर दिया।27 अप्रैल को एक 20 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने शाहिद पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। अदालत ने शाहिद को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि शाहिद ने पहले सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की।
10 लड़कियों का यौन शोषण कर बनाया वीडियो; आरोपी शाहिद गिरफ्तार
