तमिलनाडु के CM स्टालिन की कोलाथुर से करारी हार

PTV BHARAT 04 MAY 2026 एजेंसी – दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में DMK की बुरी हार हुई है। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री MK Stalin अपनी सीट भी नहीं बचा पाए हैं। DMK का गढ़ रही कोलाथुर सीट से उन्हें विजय की पार्टी TVK के उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने 8795 वोटों से हरा दिया है। कोलाथुर सीट से DMK की यह पहली हार (MK Stalin Loses Kolathur) है। 2011 में अस्तित्व में आई सीट से लगातार 15 साल एम के स्टालिन जीतकर विधायक बनते रहे हैं।अपने ही पुराने सिपाही से मिली हारस्टालिन को हराने वाले वीएस बाबू पहले (2006-2011) DMK पार्टी के ही विधायक थे और 2011 के विधानसभा चुनाव में कोलाथुर सीट से MK स्टालिन के चुनाव के इंचार्ज थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और AIADMK में शामिल हो गए। हालांकि इसी साल 7 फरवरी 2026 को उन्होंने एक बार फिर पलटी मारी और विजय थलपति की पार्टी TVK में शामिल हो गए। अब इसी पार्टी से उम्मीदवार हैं। कोलाथुर सीट पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।स्टालिन कम मार्जिन से जीता था पहला चुनाव कोलाथुर विधानसभा साल 2011 में विल्लिवक्कम का कुछ भाग और पुरासावक्कम विधानसभा को मिलाकर बनाई गई। जब से ये विधानसभा बनी है, तब से यहां के विधायक MK स्टालिन हैं।खास बात ये है कि उन्होंने कोलाथुर विधानसभा का पहला चुनाव (Kolathur Assembly Election 2011) AIADMK उम्मीदवार सैदई दुराईस्वामी से मात्र 2734 के अंतर से जीता था, लेकिन इसके बाद साल 2016 में AIADMK उम्मीदवार जेसीडी प्रभाकर को 37,730 वोट से हराया और 2021 का चुनाव वह AIADMK के आदिराजराम से 70,384 वोटों से जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *