PTV BHARAT 14 MAY 2026 रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम मिरतुर में आयोजित समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल ग्रामीणों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शिविर में पहुँचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने स्टॉल का अवलोकन कर शासन की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जनसंपर्क विभाग द्वारा स्टॉल के माध्यम से शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों से जुड़ी प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। ग्रामीणों को शासन की मंशा और भविष्य के रोडमैप से अवगत कराने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पुस्तिकाएं प्रदान की गईं, जिनमें प्रमुख हैं, मासिक पत्रिका ‘जनमन’ शासन के कार्यों का विस्तृत संकलन, सुशासन के नवीन आयाम प्रशासनिक सुधारों की जानकारी, तब और अब विकास के तुलनात्मक आँकड़े, रिपोर्ट कार्ड अटल निर्माण वर्ष-2 का प्रगति विवरण और बिल्डिंग टूमारो छत्तीसगढ़ टुडे भविष्य की विकास योजनाओं का खाका।
सुशासन तिहार : मिरतुर शिविर में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल बना सूचना का केंद्र
