PTV BHARAT 17 MAY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार को हुए बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भारतीय घायल हो गए। इस घटना की जानकारी भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी।दूतावास ने बताया कि हमले के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायल भारतीय कर्मचारियों से मुलाकात की। दूतावास ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई है और स्थानीय प्रशासन व कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर घायलों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस पर किया गया यह हमला पूरी तरह जायज था। उन्होंने कहा कि रूस लगातार यूक्रेन के शहरों और नागरिक इलाकों पर हमले कर रहा है, इसलिए यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई उचित है।
मॉस्को पर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले में भारतीय मजदूर की मौत
