PTV BHARAT 21 MAY 2026दुर्ग -स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दीपक नगर दुर्ग स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। बढ़ती छात्र संख्या एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में नए कक्षों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह निर्माण कार्य विद्यालय की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं सर्वसुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास कर रही है। स्वामी आत्मानंद विद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए सक्षम बन सकें। विद्यालयों में अधोसंरचना विकास, आधुनिक शिक्षण सुविधाओं एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन
