PTV BHARAT 28 MAY 2026 सुकमा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार के तहत सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत किस्ताराम और सिंदूरगुड़ा में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का निरीक्षण महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के लाभ का जायजा लिया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष जताया।शिविरों में ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र मौके पर ही वितरित किए गए। दीपिका सोरी ने स्वयं बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। इससे ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और समय व धन दोनों की बचत हो रही है।शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई कराई गई। साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी उत्साहपूर्वक संपन्न कराया गया। इन आयोजनों ने ग्रामीणों में आत्मीयता और अपनत्व का वातावरण देखा गया। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति शासन की संवेदनशीलता भी इस दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
किस्ताराम और सिंदूरगुड़ा में लगा सुशासन शिविर
