रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर किया नमन

PTV BHARAT 24 JUNE 2026- रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर किया नमन – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अदम्य साहस, शौर्य और नारी शक्ति की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रानी दुर्गावती जी का जीवन मातृभूमि की रक्षा, स्वाभिमान और पराक्रम का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए अपने राज्य और प्रजा की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती जी का त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अंकित रहेगा। उनका जीवन महिलाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता और आत्मसम्मान का प्रेरणादायी प्रतीक है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रानी दुर्गावती जी के आदर्श और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *