गौरेला पेंड्रा मरवाही : सहकारी समिति से समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज मिलने से किसान विष्णु राठौर का बढ़ा भरोसा

PTV BHARAT 25 JUNE 2026- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से किसान विष्णु राठौर का बढ़ा भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देखने को मिल रहा है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद, उन्नत बीज, नैनो यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराए जाने से खेती की तैयारियां सुचारु रूप से आगे बढ़ रही हैं।

विकासखंड गौरेला की ग्राम पंचायत लालपुर के प्रगतिशील किसान विष्णु राठौर ने बताया कि वे धान की खेती के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों का भी उत्पादन करते हैं। पहले समय पर खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर चिंता बनी रहती थी, जिससे खेती की योजना प्रभावित होती थी। लेकिन अब सहकारी समिति से आवश्यक कृषि आदान समय पर और पर्याप्त मात्रा में मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया और संतुलित उर्वरकों के उपयोग से फसलों की वृद्धि बेहतर हुई है और उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धान के साथ-साथ सब्जी फसलों की गुणवत्ता और पैदावार में भी सुधार देखने को मिला है। समय पर कृषि सामग्री मिलने से खेती की लागत और प्रबंधन दोनों में सकारात्मक बदलाव आया है।

विष्णु राठौर का कहना है कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और सहकारी समिति की बेहतर व्यवस्था से किसानों का भरोसा बढ़ा है। अब उन्हें खाद और बीज के लिए भटकना नहीं पड़ता तथा आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

आज विष्णु राठौर अपने क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *