रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

PTV BHARAT 5 JULY 2026 रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर आगमन, पर्यटन विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा – भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन और पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। वे आईआईएम रायपुर में आयोजित दो दिवसीय मंत्रिमंडल चिंतन शिविर में पर्यटन विषय के प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान राज्य में पर्यटन विकास को नई दिशा देने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पारिस्थितिकी, धार्मिक, पुरातात्विक, वन्यजीव, जनजातीय और ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं को विकसित कर रोजगार, स्थानीय उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

पर्यटन अधोसंरचना, पर्यटक सुविधाओं का विस्तार, डिजिटल प्रचार-प्रसार, होम-स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और जनजातीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने सहित कई विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय से पर्यटन परियोजनाओं को गति देने और निवेश आकर्षित करने पर भी सहमति बनी।

मंत्रिमंडल चिंतन शिविर में सुमन बिल्ला ने “सतत समृद्धि के आधार के रूप में पर्यटन” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया तथा पर्यटन को आजीविका, संस्कृति संरक्षण और प्रकृति संरक्षण से जोड़ने वाले व्यावहारिक मॉडल पर संवाद का संचालन किया। अधिकारियों का मानना है कि इन सुझावों से छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *