PTV BHARAT 5 JULY 2026 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा के माध्यम से पंडवानी को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उनका निधन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

