रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

PTV BHARAT 5 JULY 2026 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण – चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन आईआईएम नवा रायपुर परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। पौधारोपण जैसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *