रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने केंद्र से आग्रह – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत छत्तीसगढ़ के किसी भी पात्र परिवार को आवास से वंचित न रहने देने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।

उपमुख्यमंत्री ने पत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण सम्मेलन के सफल आयोजन पर केंद्रीय मंत्री को बधाई देते हुए बताया कि 24 जून को आयोजित ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 सूची के दौरान कई व्यावहारिक समस्याएं सामने आईं। उन्होंने कहा कि कुछ पात्र परिवार पलायन या अन्य कारणों से सर्वेक्षण में शामिल नहीं हो सके, जबकि कुछ परिवारों का सर्वे होने के बावजूद तकनीकी कारणों से उनका विवरण पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो पाया।

विजय शर्मा ने कहा कि इन कारणों से बड़ी संख्या में पात्र परिवार आवास स्वीकृति से वंचित रह गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आवश्यक निर्णय लेकर सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर पात्र परिवार को आवास” के संकल्प को पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *