रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के जन-जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना के तहत बीमा क्लेम प्राप्त करने वाले प्रदेश के छह हितग्राहियों को दो-दो लाख रुपये के चेक भी वितरित किए।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में पिछले तीन वर्षों के दौरान 12 हजार लाभार्थियों को कुल 240 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की जा चुकी है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना मात्र 436 रुपये के वार्षिक अंशदान पर आम नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है और कठिन परिस्थितियों में परिवारों के लिए मजबूत सहारा बन रही है। कार्यक्रम में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ अमित झिंगरन सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *