रायपुर : स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : राज्यपाल ने सुदूर वनांचल के स्वामी आत्मानंद स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर – राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर जिले के दरभा विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा (चिंगपाल) को 10 कंप्यूटर प्रदान किए।

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विद्यालय को कंप्यूटरों का औपचारिक हस्तांतरण किया। इन कंप्यूटरों के माध्यम से सुदूर वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके ज्ञान और कौशल का विकास होगा।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, उप सचिव निधि साहू तथा विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *