रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : 8 जुलाई को होगा डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का लोकार्पण और नामकरण – रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण समारोह अब 8 जुलाई 2026 को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बाजार का लोकार्पण कर इसे व्यापारियों और प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त एवं आवास मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगभग 36 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस आधुनिक थोक बाजार में चौड़ी सड़कें, पर्याप्त पार्किंग, सुव्यवस्थित व्यापारिक अवसंरचना और आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रथम चरण में लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत से 536 दुकानें और हॉल बनाए गए, जबकि दूसरे चरण में लगभग 145 करोड़ रुपये की लागत से 154 स्वतंत्र व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया गया है।

यह परियोजना व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति देने के साथ रायपुर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समारोह में कई मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *