रायपुर : गनियारी पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

PTV BHARAT 8 JULY 2026 रायपुर : गनियारी पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री, डॉ. तीजन बाई के दशगात्र कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव विश्वविख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण से सम्मानित दिवंगत डॉ. तीजन बाई के गृहग्राम गनियारी पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार 14 जुलाई को आयोजित होने वाले दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

मंत्री ने परिवारजनों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ. तीजन बाई का निधन केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी पंडवानी गायन शैली ने छत्तीसगढ़ की लोककला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई।

उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले कलाकारों, प्रशंसकों और नागरिकों के लिए बैठक, भोजन, आवागमन और अन्य सभी व्यवस्थाएं गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *