रायपुर : प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

PTV BHARAT 8 JULY 2026 रायपुर : प्रधानमंत्री आवास 2.0 के लिए भूमि चिन्हांकन और हितग्राही पहचान के निर्देश – मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास 2.0 भूमि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय परियोजनाओं के लिए भूमि का सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के पात्र हितग्राहियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबादी भूमि पर निवास कर रहे पात्र परिवारों का सत्यापन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।

बैठक में नगरीय निकायों को वर्तमान और भविष्य की आवासीय आवश्यकताओं का आकलन कर कार्ययोजना तैयार करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पात्र परिवारों की पहचान कर आवास निर्माण के लिए व्यापक योजना बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगरीय प्रशासन, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *