PTV BHARAT 8 JULY 2026 अम्बिकापुर : सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता – सरगुजा जिले में कृषि विभाग की योजनाओं के तहत किसानों को आधुनिक सिंचाई और कृषि यंत्रों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम नावाबांध के किसान मुकुल राजवाड़े के परिवार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत सेलो बोर (बोरवेल) तथा कृषि अभियांत्रिकी योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर और अन्य आधुनिक कृषि उपकरणों का लाभ लेकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया है।
किसान ने बताया कि पहले खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर थी, लेकिन बोरवेल लगने के बाद अब वर्षभर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। इससे धान की नर्सरी तैयार करने के साथ-साथ सब्जी की खेती भी नियमित रूप से हो रही है, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हुई है।
परिवार को ट्रैक्टर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, सिंचाई पंप, स्प्रेयर, रीपर और थ्रेशर सहित लगभग 35 लाख रुपये के आधुनिक कृषि यंत्र मिले, जिन पर शासन की ओर से करीब 16 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। मुकुल राजवाड़े का कहना है कि इन योजनाओं ने खेती को वैज्ञानिक, सुविधाजनक और अधिक लाभकारी बनाया है तथा उनका परिवार अब उन्नत किसानों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

