रायपुर : बदली नारायणपुर की सूरत : उफनते नदी-नाले अब राह के रोड़ा नहीं, विकास को मिली ‘सेतु’ से नई रफ़्तार

PTV BHARAT 8 JULY 2026 रायपुर : पुल और सड़कों से बदली नारायणपुर की तस्वीर, 65 गांवों को सालभर मिला संपर्क – नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए उच्चस्तरीय पुलों और पक्की सड़कों ने ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। इन परियोजनाओं से जिले के करीब 65 गांवों का संपर्क अब पूरे वर्ष मुख्य मार्गों से बना रहेगा, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

पहले मानसून के दौरान उफनते नदी-नालों के कारण कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता था। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, विद्यार्थियों के स्कूल जाने और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब नए पुलों और सड़कों के निर्माण से एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और अन्य यातायात पूरे साल निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगे।

बेहतर सड़क संपर्क से किसानों की परिवहन लागत कम हुई है और वे अपनी उपज समय पर मंडियों तक पहुंचा पा रहे हैं। वहीं स्थानीय व्यापारियों के लिए भी सामान का आवागमन आसान हुआ है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अब बरसात के मौसम में भी 24 घंटे सुरक्षित आवागमन संभव हो गया है, जिससे दैनिक जीवन की कठिनाइयां काफी कम हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *