रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की

PTV BHARAT 8 JULY 2026 रायपुर : रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश – लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मंत्रालय में रेलवे और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और रेलवे अंडरब्रिज (RUB) परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव ने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और कार्यस्थलों पर आने वाली बाधाओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, भूमि अधिग्रहण, नामांतरण, भूमि व्यपवर्तन तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित परियोजनाओं की ड्राइंग और डिजाइन के लिए जहां आवश्यकता हो, वहां संयुक्त निरीक्षण कर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। साथ ही, सभी आरओबी और आरयूबी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए हर तीन महीने में समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत मिल सके और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *