PTV BHARAT 8 JULY 2026 रायगढ़ : 33 हजार किसानों को 113.47 करोड़ रुपये की अग्रिम कृषि सहायता – खरीफ सीजन 2026 में रायगढ़ जिले के 33,017 किसानों को 79 प्राथमिक कृषि साख समितियों के माध्यम से 113.47 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसमें 82.19 करोड़ रुपये की अग्रिम कृषि सहायता और 31.28 करोड़ रुपये मूल्य के खाद एवं बीज शामिल हैं, जिससे किसानों को समय पर खेती शुरू करने में मदद मिली है।
जिले के सभी विकासखंडों के किसानों को इस योजना का लाभ मिला है। कृषि विभाग के अनुसार सहकारी समितियों में 22,668 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया गया, जिनमें से 18,641 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण अब तक किया जा चुका है। किसानों को यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश और एसएसपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
अच्छी बारिश और समय पर उपलब्ध कराई गई कृषि सामग्री से जिले में धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई तेज़ी से जारी है। कृषि विभाग का कहना है कि समय पर सहायता और अनुकूल मौसम से इस वर्ष बेहतर उत्पादन और किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है।

