PTV BHARAT 13 JULY 2026 रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी एवं संभाग प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार के नेतृत्व में गठित इस कार्यकारिणी को संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय द्वारा जारी किया गया। घोषित कार्यकारिणी में राजेश गुप्ता को प्रदेश कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गोपाल मित्तल को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, मुनेश्वर साहू को कार्यालय मंत्री, संजय कश्यप को सह-कार्यालय मंत्री, संतोष तेजवानी को मीडिया प्रभारी, मनोज दीक्षित को मीडिया सह-प्रभारी, कमल डागा को सोशल मीडिया प्रभारी तथा अनंत थवाईत एवं राजेश पाण्डेय को सोशल मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई है।इसी के साथ संगठन ने संभाग प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। बजरंग खंडेलवाल को रायपुर संभाग, रवि तिवारी को बस्तर संभाग तथा चिंटू राजपाल को सरगुजा संभाग का प्रभारी बनाया गया है।नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश के व्यापारियों, उद्यमियों एवं व्यवसायिक वर्ग को संगठन से और अधिक सशक्त रूप से जोड़ने, उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेगा।
भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, राजेश गुप्ता को प्रदेश कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
