आरएसएस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना पर दुख व्यक्त किया

PTV BHARAT 13 JULY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रविवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) ने दुख जताया है। संघ ने भरोसा जताया कि मामले की चल रही जांच जल्द ही निर्णायक मोड़ लेगी। कर्नाटक बेलगावी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि राम मंदिर दान चोरी पर संघ दुखी है।संगठन ने मंदिर ट्रस्ट से यह भी आग्रह किया कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो जिससे भक्तों की आस्था कमजोर हो सके।अपने बयान में आरएसएस ने कहा कि प्रतिनिधियों ने इस घटना को एक ऐसी घटना के रूप में देखा है, जिसमें मंदिर के प्रशासन में जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए जवाबदेही और सुरक्षा उपायों दोनों की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *