रायपुर : आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना

PTV BHARAT 13 JULY 2026 रायपुर : आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना – छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने के साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

11 जुलाई 2026 को योजना की 29वीं किस्त जारी की गई। योजना शुरू होने से अब तक 18,805 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। नियमित सहायता से महिलाएं बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और घरेलू आवश्यकताओं पर बेहतर ढंग से खर्च कर पा रही हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिलों की लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि योजना की राशि से घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों, स्कूल फीस और छोटे स्वरोजगार कार्यों में मदद मिल रही है। कई महिलाओं ने इस सहायता से छोटे व्यवसाय शुरू कर अपनी आय बढ़ाई है, जबकि अन्य ने इसे परिवार की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का आधार बताया है।

राज्य सरकार का कहना है कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और सम्मानजनक जीवन की दिशा में सशक्त बनाने का माध्यम भी बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *