दंतेवाड़ा : पीएम सूर्य घर योजना से बदली जिंदगी, अब बिजली बिल से मिली राहत

PTV BHARAT 14 JULY 2026 दंतेवाड़ा : पीएम सूर्य घर योजना से बदली जिंदगी, अब बिजली बिल से मिली राहत – दंतेवाड़ा जिले के निवासी देवेंद्र झाड़ी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी हासिल की है।

योजना के तहत उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ मिला, जिससे सोलर संयंत्र लगाने की लागत काफी कम हो गई। अब उनके घर की अधिकांश बिजली जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं, जिससे परिवार को हर महीने आर्थिक राहत मिल रही है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरों में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देना और बिजली बिल कम करना है। योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर संयंत्रों पर आकर्षक सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि अधिक से अधिक परिवार स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ सकें।

देवेंद्र झाड़ी ने लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यदि घर की छत उपलब्ध है तो सोलर पैनल लगवाना लाभदायक है। इससे बिजली बिल कम होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है। इच्छुक नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से सोलर प्लांट स्थापित करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *