रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

PTV BHARAT 14 JULY 2026 रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड को हराकर पहली बार आयोजित महिला टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भारत ने इस मुकाबले में इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। (icc)

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक मैच की सफलता नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के निरंतर सशक्त होते सफर, खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक है। विश्व क्रिकेट के प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स पर मिली यह ऐतिहासिक विजय पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। (icc)

वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह उपलब्धि देश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम भावना ने यह साबित किया है कि भारतीय बेटियां हर क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

उन्होंने टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *