PTV BHARAT 14 JULY 2026 रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान बंशी राम साहू को मिला पीएम-किसान योजना का लाभ – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम देवपुरा निवासी किसान बंशी राम साहू की लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से हुआ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना में पंजीयन नहीं होने के कारण वे योजना के लाभ से वंचित थे, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद कृषि विभाग ने मामले की जांच कर किसान से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए और उनकी पात्रता का परीक्षण किया। पात्र पाए जाने पर उनका पीएम-किसान योजना में नया पंजीयन किया गया तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। इसके बाद शिकायत का संतोषजनक निराकरण कर दिया गया।
बंशी राम साहू ने बताया कि समय पर मिले मार्गदर्शन और सहयोग से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया और अब वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
यह मामला दर्शाता है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और कृषि विभाग के समन्वित प्रयासों से किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे पात्र किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच रहा है।

