PTV BHARAT 14 JULY 2026 रायपुर : पीएम सूर्य घर योजना से गौतम जंघेल के घर पहुंची सौर ऊर्जा, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत – खैरागढ़ जिले के ग्राम बुंदेली निवासी गौतम जंघेल के घर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र का सफल सिंक्रोनाइजेशन किया गया। इसके साथ ही उनका घर स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ गया है।
सोलर संयंत्र के विद्युत ग्रिड से जुड़ने के बाद अब उनके घर में प्रतिमाह लगभग 360 से 400 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे बिजली बिल लगभग शून्य के करीब पहुंचने की उम्मीद है। इससे परिवार को हर महीने बिजली खर्च में बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती, स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी से सोलर संयंत्र की स्थापना आसान हो रही है और अधिक से अधिक परिवार इससे जुड़ रहे हैं।
गौतम जंघेल ने बताया कि सोलर संयंत्र लगने से न केवल बिजली बिल में बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी उनका योगदान रहेगा। उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ उठाकर सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की।
यह पहल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है और अन्य परिवारों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
