PTV BHARAT 14 JULY 2026 रायपुर : समाज कल्याण विभाग ने शेरसिंग और दीपेश को दिए श्रवण यंत्र, मिली नई उम्मीद – खैरागढ़ जिले के ग्राम राहुद के दो श्रवण बाधित हितग्राहियों शेरसिंग वर्मा और दीपेश वर्मा को समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है।
52 वर्षीय शेरसिंग वर्मा लंबे समय से कम सुनाई देने की समस्या से परेशान थे, जबकि कक्षा 8वीं के छात्र दीपेश वर्मा को श्रवण संबंधी परेशानी के कारण पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। दोनों ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया।
आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग ने दोनों को श्रवण यंत्र प्रदान किए। श्रवण यंत्र लगाने के बाद दोनों की सुनने की क्षमता में सुधार हुआ और उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
दीपेश ने बताया कि पहले कक्षा में पढ़ाई समझने में परेशानी होती थी, लेकिन अब वह सामान्य रूप से सुन पा रहा है और पढ़ाई पर बेहतर ध्यान दे सकेगा।
समाज कल्याण विभाग की इस पहल से दोनों हितग्राहियों और उनके परिवारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभाग के प्रति आभार जताया।

