रायपुर : “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा

PTV BHARAT 14 JULY 2026 रायपुर : “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नवीन विधानसभा परिसर में लगाया गया पौधा – “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रत्येक नागरिक में अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रेरक प्रयास है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि हरियाली, स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर को “पीपल फॉर पीपल सिटी” के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से एक लाख पीपल के पौधे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, स्वच्छ वायु और जलवायु संतुलन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वृक्ष शुद्ध वायु, छाया, वर्षा और पर्यावरणीय संतुलन के आधार हैं, इसलिए पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक संरक्षण का संकल्प ले और हरित, स्वच्छ तथा समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *