PTV BHARAT 16 JULY 2026 अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन की सुविधा, हितग्राही ने जताया आभार – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। सरगुजा जिले के ग्राम केसमा निवासी रमेश कुमार यादव को इसी व्यवस्था के माध्यम से रुकी हुई दिव्यांग पेंशन का लाभ मिल सका।
रमेश कुमार यादव दिव्यांग पेंशन नहीं मिलने से परेशान थे। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत दर्ज होते ही समाज कल्याण विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक जांच और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। त्वरित कार्रवाई के बाद रमेश कुमार यादव की रुकी हुई दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कर दी गई और उन्हें पेंशन की राशि प्राप्त हो गई।
पेंशन मिलने के बाद रमेश कुमार यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद उनकी समस्या का जल्द समाधान हुआ। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी है और शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस त्वरित सहायता से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेश में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रही है, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

